रुद्रपु्र। शनिवार को तीन स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा मौके पर ही नष्ट तक दिया। अब तक 26 स्थानों में डेंगू का लार्वा पाया जा चुका है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने जिले के 5101 घरों में लार्वा की जांच की। जांच के लिए 29 सेंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि डेंगू के लार्वा को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक जिले में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।