नानकमत्ता। स्मैक बेचने के लिए कार के साथ खड़े स्मैक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। तस्कर से 24. 84 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में लिप्त कार सीज कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार शाम प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के निर्देश पर एसआई मनोज जोशी, एसआई संजय कुमार टीम के साथ बाऊली साहिब से किशनपुर मार्ग पर गश्त पर थे। किशनपुर घाट के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार के साथ खड़ा युवक पुलिस टीम को सामने देखकर सकपका गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 24.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम कमलजीत सिंह निवासी ग्राम बिचई ,नानकमत्ता बताया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह किच्छा निवासी युवक से स्मैक खरीद कर नशेड़ियों को बेचता है।