फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप में बेच दिया था छोटा हाथी वाहन, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर से 10 दिन पहले चोरी हुआ छोटा हाथी वाहन केलाखेड़ा में एक कबाड़ी की दुकान में कटी हुई हालत में मिला। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कबाड़ी का नाम भी प्रकाश में आया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर की रात को मुख्य बाजार में दुर्गा मंदिर गली में खड़ा छोटा हाथी वाहन चोरी हो गया था। कोतवाली पुलिस ने वाहन स्वामी रेनू अरोरा की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी की फुटेज जांच कर कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले के आरोपी इंदिरा कॉलोनी निवासी संजय सिंह उर्फ मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संजय ने छोटा हाथी वाहन चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने संजय की निशानदेही पर टांडा डालचंद्र, केलाखेड़ा निवासी नवीजान व इदरीश को गिरफ्तार किया।
इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर केलाखेड़ा स्थित कबाड़ी राशिद अहमद की दुकान से छोटा हाथी वाहन का स्क्रैप बरामद किया। पुलिस को वाहन की चेचिस और टायर मिला है। आरोपियों ने वाहन को 43 हजार रुपये में बेचा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार कबाड़ी राशिद की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें