फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिनके दुख रहे नैन, सीतापुर नेत्र अस्पताल खुलने से मिलेगा चैन

Thu, 14 Sep 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर का सीतापुर अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। डेढ़ साल से बंद सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में आर्थिक रूप से कमजोर नेत्र रोगियों को बहुत जल्दी सस्ते इलाज की सुविधा दोबारा से मिलने लगेगी। इसके लिए 37 साल से जीर्णशीर्ण नेत्र चिकित्सालय का 40 लाख रुपये से जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन

कटोराताल में वर्ष 1986 में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय शुरू हुआ था। तीन मंजिले भवन में 50 बेड थे। यहां कई जिलों से मरीज आते थे लेकिन देखरेख के अभाव और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण यह अस्पताल जीर्णशीर्ण हो गया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने मई-जून वर्ष 2022 से इसे बंद कर दिया। अब इस अस्पताल का जीर्णोद्धार कराकर जनवरी से इसमें इलाज शुरू करवाने की तैयारी चल रही है।

सिर्फ एक मंजिल रहेगा अस्पताल
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के डीके शर्मा ने बताया कि इस अस्पताल को दोबारा शुरू करने तैयारी की गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। ऊपरी दो मंजिल को ध्वस्त कराया गया है। अब यह अस्पताल एक मंजिला रहेगा।
विज्ञापन



ये सुविधाएं मिलेंगी
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में ऑटो रिफ्रेक्ट्रोमीटर, स्लीट लैंप, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, अल्ट्रासाउंड, स्कैन, क्रोटोमीटर आदि उपकरण होने से लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें