फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिसौना और आनंदनगर ने जीता मैच

Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। जीआईसी मैदान में आयोजित शक्तिफार्म प्रीमियर लीग (एसपीएल) के पहले दौर के मुकाबले में सिसौना और आनंदनगर ने जीत दर्ज की। बुधवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गए। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए शक्तिफार्म ने निर्धारित ओवरों में मात्र 45 रन बनाए। सिसौना ने चार विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। दो विकेट और 21 रन बनाने वाले शिवम अग्रवाल को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेलकैंप ने 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आनंदनगर ने छह विकेट से जीत हासिल की। दो विकेट और 20 रन बनाकर तारक प्लेयर ऑफ दी मैच बने। तीसरे मैच में सिसौना ने सितारगंज को सात विकेट से हराया। चार विकेट और 22 रन बनाने वाले दीपक कार्की प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, विक्रम भंडारी और सुनीता सरकार ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में प्रशांत मजूमदार और हर्ष पांडे अंपायर, विक्रम सिंह स्कोरर, अनेंदु और प्रभात कमेंटेटर रहे। आयोजन समिति के सुजीत सरकार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने हैं। श्रेष्ठ चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें