सितारगंज। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को नया और त्रुटिरहित बनाने का अभियान चल रहा है। शुक्रवार को सितारगंज के चिंतिमझरा वार्ड में बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जबकि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और विवरणों में संशोधन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा बीएलओ नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। वार्ड सदस्य सतीश उपाध्याय ने बताया कि घर-घर सत्यापन अभियान से मतदाता सूची की खामियां दूर होंगी और चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। संवाद