फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तिरंगा प्रतियोगिता में सिमरन अव्वल

Tue, 11 Aug 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को तिरंगे से प्रेरित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिमरन कौर प्रथम, रवि शर्मा द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। सोमवार को पीजी कॉलेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य, संयोजक प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. उर्वशी पांडे, डॉ. ममतेश रहीं। वहां डॉ. सीपी सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आदर्श चौधरी, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रमोद कोठारी डॉ. संजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें