फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 57.82 लाख से बने रजत जयंती पार्क का हुआ लोकार्पण

Tue, 10 Nov 2026 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर की कुंज कॉलोनी में 57.82 लाख रुपये से बने देवभूमि रजत जयंती पार्क का चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नागरिकों को एक सौगात मिली है। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। पालिका ने एक और पार्क के निर्माण के लिए मंडी समिति के अधिकारियों से पत्राचार किया है। भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। वहां ईओ नौशाद हसीन, सभासद जगतजीत सिंह, कुसुम सैनी, आसिफ अली, सिंह स्वरूप भारती, आदित्य चानना, मुकेश शाह, राजदीप तिवारी, इमरान, सुशील वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें