रुद्रपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिडकुल की एक कंपनी ने 100 क्षय रोगियों को गोद लिया है। जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सिडकुल की जय सस्पेंसंस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने निक्षय मित्र योजना के तहत 100 लाभार्थियों को पोषण किट प्रदान किए। वहां पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डाॅ. हरेंद्र मलिक, मुख्य फार्मेसी अधिकारी बीएन बेलवाल, प्लांट हेड संजय कपूर, विपिन कुमार सिंह, संयम मराठा, अनिल कुमार भारद्वाज आदि मौजूद थे।