रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज की नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) मान्यता निरस्त होने के मामले में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एनएमसी की मान्यता खत्म नहीं होगी। इसी वर्ष कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो दिन पहले बुनियादी सुविधाएं नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज के एमएमसी मान्यता रद्द हो गई थी। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर राजेश शुक्ला देहरादून पहुंचे और स्वास्थ्य मंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने बताया कि मंत्री ने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर निदेशक चिकित्सा शिक्षा को फोन किया और निर्देश दिए कि एमएनसी के मानकों को 15 दिन में पूरा कर आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा। शुक्ला ने विपक्ष पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। ब्यूरो