फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शुक्ला ने बेहड़ पर लगाया अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप

Wed, 07 Feb 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक शुक्ला। स्रोत स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधायक तिलकराज बेहड़ पर अधिकारियों पर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा है। इधर, विधायक बेहड़ ने आरोपों का जल्द जवाब देने की बात कही है।

राजेश शुक्ला ने कहा कि जब अधिकारी ऐसे काम करने से मना करते हैं तो उन पर अनर्गल आरोप लगाया जाता है। वह सदन में अपने अपमान का आरोप लगवाकर अधिकारियों को हटवाने की धमकी देते हैं। शुक्ला के अनुसार विधानसभा के पिछले सत्र में विधायक की ओर से किच्छा के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक पर झूठा आरोप लगाकर उनका तबादला करवा दिया था। गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिल अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाए थे। बिजली चोरी के मामलों में भी ऐसा दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि आए दिन खनन में शामिल माफिया पर कार्रवाई होने पर एसडीएम, सीओ और अन्य अधिकारियों को व्हाट्सएप कॉल कर छोड़ने के लिए कहा जाता है। यदि अधिकारी उनकी बात नहीं मानता तो विशेषाधिकार की धमकी देते हैं। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि वह इन सभी आरोपों पर आठ फरवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें