काशीपुर। डमरू वाले बाबा मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ हुआ। मंदिर सेवा ट्रस्ट, हनुमान गढ़ी द्रोणासागर की ओर से आयोजित रामायण पाठ में बड़ी संख्या में भक्ताें ने उपस्थिति दर्ज कराई और संगीतमय पाठ से भगवान श्रीराम का स्मरण किया। जो सोमवार को हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा। वहां पंडित विष्णु गोस्वामी, मुख्य सेवक अजय चौहान, अक्षय नायक, विजेंद्र चौहान, गगन विनायक, गरिमा गोस्वामी, अंजू सनवाल, अर्श देओल, रॉकी नारंग, भगवती गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद