फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: हवन, यज्ञ, भंडारे के साथ श्रीराम कथा का समापन

Sun, 19 Feb 2023 09:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। प्राचीन श्री पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा का हवन यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हो गया। श्रीराम कथा के अंतिम दिन पं. अनिल कुमार बाजपेयी ने वेद उच्चारणों के साथ हवन यज्ञ किया। हवन यज्ञ में कमेटी अध्यक्ष जेपी सिंह, निशा देेवी, बृज विहारी, अंजू देवी, राजकुमार सपत्नीक रहे। हवन यज्ञ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहां पं. प्रेम प्रकाश मिश्रा, उमेश गुप्ता, चंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, राम दुलारे, कामेश्वर सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, रामनरेश मिश्रा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें