काशीपुर। श्री खाटू श्याम बाबा एकादशी कीर्तन सेवा ग्रुप की ओर से 23 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। संगठन के कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अरोरा ने बताया कि भजन संध्या से पहले 22 सितंबर को निशान यात्रा का आयोजन दोपहर दो बजे बाबा जी मंदिर शिव नगर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। वहीं भजन संध्या में शुभम तिलकधारी, फरीदाबाद से अंकित शर्मा, निशा अरोरा, दिशु श्यामा, वंशिका गुप्ता व आशु गोस्वामी श्री श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे।