फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिखरी कड़ियां समेटने को पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्टोन क्रशर स्वामी महल सिंह हत्याकांड में वांछित बंबीहा गैंग के दोनों शूटरों की रिमांड पुलिस को मिल गई है। पुलिस हत्या से जुड़े सबूत जुटाने और बिखरी कड़ियां जोड़ने के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम दोनों शूटरों को पंजाब ले गई है। वहां से हत्या में प्रयोग की गई बाइक, कपड़े और अन्य सामान बरामद करने की तैयारी है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी निवासी स्टोन क्रशर स्वामी और पूर्व ग्राम प्रधान महल सिंह की हत्या 13 अक्तूबर को घर के भीतर कर दी गई थी। उनके भतीजे कर्मपाल सिंह ने कनाडा में रह रहे एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काले पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने पंजाब के दो शूटरों मनप्रीत निवासी ख्याला कला थाना सदर मानसा जिला मानसा पंजाब और साधू सिंह निवासी धरगना थाना सदर मानसा जिला मानसा पंजाब को ट्रेस किया था। करीब डेढ़ माह पहले पंजाब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पटियाला जेल भेज दिया।
पटियाला जेल से दोनों को काशीपुर लाने के लिए पुलिस ने बी वारंट दाखिल किया था। बी वारंट मंजूर होने के बाद हाल ही पुलिस दोनों को लेकर काशीपुर पहुंची और कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को हल्द्वानी जेल भेजा गया था। इसके बाद दोनों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट से परमीशन मांगी। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को पांच दिन के लिए शूटरों की रिमांड दी है। सूत्रों के अनुसार जेल में हुई पूछताछ में शूटरों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने महल सिंह की हत्या में प्रयोग की गई बाइक को पंजाब में एक स्थान पर खड़ा किया है।
विज्ञापन

पिस्टल पंजाब पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है
पुलिस का सबसे ज्यादा फोकस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने पर था। अब पता चला है कि पंजाब पुलिस ने जिस हथियार सहित शूटरों को पंजाब में पकड़ा था उसी हथियार से महल सिंह की हत्या की गई थी। ऐसे में हत्या में प्रयोग किया गया हथियार पहले ही बरामद हो चुका है। अब सुपारी देने से लेकर शूटरों के पंजाब से चलकर काशीपुर पहुंचने और हत्या को अंजाम देने तक की कड़ियों को जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें