बाजपुर। गांव लखनपुर स्थित श्री हरिहरानंद टाटाम्बरी मंदिर में श्री महाशिव पुराण कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा शिव मंदिर से श्री हरिहरानंद टाटाम्बरी मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कलश शोभायात्रा का स्वागत किया। मंगलवार से रोजाना शाम तीन बजे से शाम छह बजे शिव पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। सात अगस्त सुबह नौ बजे हवन पूजन के साथ कथा के समापन पर दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।