जसपुर। पीएमश्री नेहरू राइंका में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने बताया कि विद्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जल संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में शांति, कंचन व आयशा परवीन ने क्रमश : पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता की सीनियर वर्ग में श्रेया, कंचन, भूमि एवं जूनियर वर्ग में निदा, यामिनी व माही ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत महुआडाबरा की ओर से विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन चौहान ने किया। वहां पर ईओ आदित्य जोशी, डाॅ. तजम्मुल हसन, राजेश चैधरी, अरुण कुमार, नाजिम कमर, सतेंद्र कुमार, नीतू सैनी, मोनिका, नूतन रानी, अजय कुमार आदि थे।