सितारगंज सीएचसी में खड़ी शक्तिफार्म और नानकमत्ता पीएचसी को मिलीं एंबुलेंस।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। शक्तिफार्म और नानकमत्ता के लोगों को अब जल्द एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के सीएमएस डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक ने क्षेत्र के लिए दो 108 एंबुलेंस मुहैया कराई हैं। इसके लिए फार्मेसिस्ट और वाहन चालक की नियुक्ति होनी है। सप्ताह भर में स्टाफ तैनात हो जाएगा। इसके बाद इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा।