खटीमा। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत मंगलवार को आश्रम पद्धति स्थित बूथ संख्या पांच पर भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्य स्थापना दिवस के महत्व, प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं व संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। वहां पर नगरपालिक अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अमित पांडे, शाह अब्दुल शकूर, कामिल खान, सरफराज, जीशान अहमद, महबूब सलमानी, राशिद मिर्जा, जाहिद कुरैशी, मुस्तफा अली, मजहर मंसूरी, फारूक सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी, अमीनुल हक, असलम अंसारी आदि थे। संवाद