काशीपुर में गोवंश संरक्षण स्क्वाड और आईटीआई कोतवाली पुलिस ने सात सौ क्विंटल प्रतिबंधित कटा मांस बरामद किया। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
जिला ऊधमसिंहर नगर की गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम और आईटीआई कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गोकशी और गो तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। स्कवाड प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल ने बताया कि प्राप्त सूचना पर टीम ने सुबह आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के शक्ति चौराहा, महुआखेड़ा गंज में चेकिंग की।
इस दौरान शुभान व नईम निवासी चक लोहरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी को सेंट्रो कार के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 700 किलो प्रतिबंधित गोमांस और उपकरण बरामद किए। आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।