फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: रुद्रपुर में खुलेंगे सात नए बरातघर, डिजिटल लाइब्रेरी भी बनेगी; नगर निगम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 13 Jul 2026 12:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर नगर निगम ने शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सात नए बरातघरों और एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
नगर निगम रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर नगर निगम ने शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सात नए बरातघरों और एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर एक ओर शादी के लिए किफायती बरातघर उपलब्ध होंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर की बढ़ती आबादी और विवाह सीजन में बारातघरों की कमी को देखते हुए यह पहल की गई है। वर्तमान में निजी बारातघरों की बुकिंग महंगी होने के साथ समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर, ई-बुक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां नीट, जेईई, एसएससी, बैंकिंग समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं और मॉक टेस्ट भी संचालित किए जाएंगे। साथ ही छात्रों को कंप्यूटर और इंटरनेट के उपयोग का प्रशिक्षण तथा अध्ययन के लिए शांत और वातानुकूलित वातावरण मिलेगा।

नगर निगम का कहना है कि निगम के बारातघर किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विशेष रूप से मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। विभिन्न क्षेत्रों में बारातघर बनने से लोगों को अपने आसपास ही सुविधा मिलेगी और अग्रिम बुकिंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इन बरातघरों से होने वाली आय का उपयोग शहर के विकास और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा। निर्माण और संचालन के दौरान स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

नगर निगम के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इन दोनों प्रोजेक्ट से रुद्रपुर के सामाजिक और शैक्षणिक स्तर में बड़ा सुधार होगा। - विकास शर्मा, मेयर

नगर में बरातघर और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। - शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें