मझोला। मझोला क्षेत्र में शनिवार को सात घंटे बिजली गुल रही। हल्दी सब स्टेशन में मेंटनेंस कार्य चलने के कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे मझोला, पोलीगंज, हल्दी, चंदेली, टेड़ाघाट, रघुलिया, वनगवां आदि क्षेत्र प्रभावित रहे। हल्दी सब स्टेशन के जेई विनोद जोशी ने बताया कि सोमवार को विद्युत सब स्टेशन में मेंटनेंस कार्य चलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम पांच बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।