फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वॉइजनिंग से एक परिवार के सात लोग बीमार

Sun, 01 Jul 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
healthy food
विज्ञापन

विज्ञापन
 फूड प्वॉइजनिंग के चलते ग्राम दरऊ में एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ग्राम दरऊ निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात उनके परिजनों ने दाल और अंडे खाए थे। शनिवार सुबह नारायण लाल, उमा देवी, अंजलि, हर्षिता, सावित्री, बद्री प्रसाद और राकेश कुमार बेहोश मिले। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी को पड़ोसियों की मदद से किच्छा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इधर, एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण किच्छा से रेफर होकर आए सभी मरीजों की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें