फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आपत्तियों के परीक्षण के बाद दोबारा होगा ओबीसी सर्वे

Sun, 28 May 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में ओबीसी सर्वे के लिए पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से मिलीं करीब 750 आपत्तियों के परीक्षण के बाद वार्ड में दोबारा सर्वे कराया जाएगा। नगर निगम की टीम आपत्तिपत्रों का परीक्षण करने में जुट गई है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में तीन दिन पहले हुई बैठक में पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने नगर के 32 वार्ड क्षेत्रों में ओबीसी के दोबारा सर्वे की मांग के लिए हंगामा किया था। बैठक में बिना बुलाए पहुंचे कई नेताओं ने भी सर्वे पर सवाल उठे थे। मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के समक्ष आरोप लगाए थे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर के 40 वार्ड में से 32 वार्ड में सर्वे ही नहीं किया। कर्मचारियों ने दूर बैठकर ही ओबीसी सर्वे कर लिया।
सिर्फ आठ वार्ड के पार्षदों ने उनके वार्ड में हुए सर्वे को सही ठहराया था। पार्षदों ने दावा किया कि वार्ड 40 में ओबीसी की संख्या करीब दस हजार है जबकि सर्वे के मुताबिक सिर्फ दो हजार ही आ रही है। कहा कि ओबीसी बहुल क्षेत्र वार्ड तीन और चार में गलत सर्वे किया गया। पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की आपत्ति को देखते हुए अब नगर निगम की टीम भी आपत्ति का परीक्षण कर रही है। माना जा रहा है कि जिस वार्ड में आपत्ति सही मिलेगी उनमें दोबारा सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, बाल विकास परियोजना कार्यालय में भी सर्वे के लिए दोबारा टीम बनाई जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की टीम दर्ज आपत्तियों का परीक्षण कर रही है। परीक्षण के बाद जल्द ही वार्ड में दोबारा सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें