खटीमा। क्षेत्र के गांधीनगर पुरनापुर में गन्ने के खेत में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने भ्रूण कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को गांधीनगर पुरनापुर निवासी गन्ना किसान बलजीत सिंह के गन्ने के खेत में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस बीच मजदूरों को एक भ्रूण बीच खेत में नजर आया। इस पर खेत मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नागरिक अस्पताल में डॉ. केसी पन्त ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डीएनए टेस्ट के लिए सैम्पल भेजा जा रहा है। एसएसआई ने बताया कि जांच की जा रही है।