फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोसी नदी खनन क्षेत्र से चार ट्रैक्टर, दो पंप सेट जब्त किए

Mon, 20 Mar 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
कोसी नदी पर छापामारी करते तहसीलदार युसूफ अली व अक्षय भट्ट। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। तहसीलदार बूसुफ अली और तहसीलदार बाजपुर अक्षय भट्ट ने स्टाफ के साथ कोसी नदी पर बने पुराने और नए पुलों के बीच के क्षेत्र में चल रहे खनन पर छापा मारकर चार ट्रैक्टर, दो पंपिंग सेट जब्त किए। टीम को आता देख खनन कार्य में लगे लोग भाग गए। सोमवार को तहसीलदार युसूफ अली ने बताया सीमा से लगे यूपी के खनन के पट्टेदारों की ओर से कोसी नदी में पुराने और नए पुलों के बीच में रात-दिन चोरी-छिपे खनन किए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। तहसीलदार बाजपुर अक्षय भट्ट के साथ सुबह ही कोसी नदी में पुराने और नए पुल के मध्य क्षेत्र जो उत्तराखंड क्षेत्र में आता है, वहां छापा मारा। खनन करने वाले चार ट्रैक्टर-ट्रालियां और दो पंप सेट छोड़ कर भाग गए। टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली और पंपिंग सेट को कब्जे में ले लिया। खनन माफियाओं की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें