काशीपुर। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड ने 15 अगस्त को देखते हुए भीड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय से एसआई विजय शंकर यादव के नेतृत्व में आए दल ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, प्रिया मॉल आदि स्थानों पर चेकिंग की। साथ ही उन्होंने लोगों से संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए।