फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कहीं स्थापित न हो दूसरा पाकिस्तान, पूरे देश में लागू हो यूसीसी : तोगड़िया

Thu, 08 Feb 2024 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किच्छा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने समान नागरिक संहिता विधेयक सदन में पास कराने पर धामी सरकार की सराहना की। कहा कि पूरे देश में यह कानून लागू होना चाहिए ताकि देश में कहीं भी दूसरा पाकिस्तान स्थापित न हो।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि 496 वर्ष और 25 पीढ़ियों के संघर्ष के बाद आठ करोड़ हिंदुओं की कमाई के सवा रुपये से इसका निर्माण किया गया हैं। इसमें सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे करोड़ों हिंदुओं का संघर्ष छिपा है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने पूरे देश में जनजागरण का काम किया था, जिसके बाद पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ है। मंदिर बन गया है तो अब हिंदुओं के घरों में खुशियां पहुंचाने का समय है। इसके लिए फिर से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। वहां परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद, विवेक राय, जयवर्धन सिंह, शैलेंद्र कुमार, रामप्रीत तिवारी, श्रीनिवास पांडे, स्वतंत्र राय, मयंक चौहान, दिलीप सिंह जीना आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें