फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने खुलवाया बंद रास्ता

Fri, 11 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमपुर आर्मी डिपो की ओर से मालधन चौड़ गांव का रास्ता बंद करने की शिकायत पर कानूनगो, पटवारी के साथ एसडीएम ने वहां पहुंचकर रास्ता खुलवा दिया। साथ ही भूमि की पैमाइश होने तक रास्ता खोले रखने को कहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसडीएम पीएस राणा ने कानूनगो, पटवारी और हेमपुर डिपो के डिप्टी कमांडेंट को साथ लेकर हेमपुर डिपो के अंदर से मालधन चौड़ गांव को जा रहे बंद रास्ते को खुलवा दिया। 

एसडीएम राणा ने बताया कि ग्राम मालधन चौड़ के 60-70 परिवारों ने उनसे शिकायत की थी कि बीते दिनों हेमपुर आर्मी डिपो ने डिपो के अंदर से उनके गांव को जा रहे रास्ते को बंद कर दिया है। जिससे उन्हें काशीपुर आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इसपर उन्होंने बृहस्पतिवार को वहां का निरीक्षण कर रास्ता खुलवा दिया है। बताया कि उनके द्वारा डिपो के अधिकारियों से कहा गया कि जब तक भूमि की पैमाइश नहीं होती है तब तक मार्ग बंद नहीं किया जाए। एसडीएम ने बताया कि मालधन गांव के लोग गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग कर रहे है। 

लेकिन यह गांव ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की सीमा पर पड़ता है। यहां करीब 250 एकड़ भूमि बेनाम है। बताया कि करीब 150 एकड़ भूमि पर मालधन चौड़ के लोग खेती करते है। जबकि 100 एकड़ भूमि पर पेड़ लगे हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में डीएम ने आख्या मांगी हुई है। 
विज्ञापन


जिसपर रामनगर और काशीपुर तहसील, चकबंदी, बंदोबस्त की एक संयुक्त टीम का गठन कर भूमि की पैमाइश कराने को लिखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें