जसपुर। एसडीएम सुंदर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. एचके शर्मा ने उन्हें मरीजों के लिए उपलब्ध दवाओं, ऑक्सीजन बेड की जानकारी दी। डॉ. हितेश शर्मा ने बताया गया कि अस्पताल के पास सभी प्रकार की दवाइयां और ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। वहां पर सुधीर विश्नोई, विनोद प्रजापति, डॉ. विद्याभूषण, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. मेहताब जहां, डॉ दीप्ति आदि थे।