फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसडीएम ने किया लेवड़ा नदी के सफाई कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
बाजपुर लेवड़ा नदी सफाई कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम आरसी तिवारी। संवाद
विज्ञापन
-लेवड़ा नदी किनारे स्थाई अतिक्रमणकारियों को जारी किए नोटिस, 16 मीटर मानकों के अनुरूप सफाई कार्य करने के निर्देश
विज्ञापन

बाजपुर। एसडीएम आरसी तिवारी ने शुक्रवार को राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ लेवड़ा नदी के सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने सिंचाई विभाग को राजस्व विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सफाई कार्य करने निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि लेवड़ा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए सफाई कार्य में गति देने की ओर अतिक्रमण की परिधि में आने वाले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने रेलवे लाइन के पास लेवड़ा नदी पर सहायक नहर के लिए बने स्लैब को हटाने के निर्देश दिए। निर्धारित किए गए 16 मीटर मानकों के अनुरूप सफाई कार्य करने और अतिक्रमण हटाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि लेवड़ा नदी किनारे स्थाई अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बिना पक्षपात के अतिक्रमण हटाया जाएगा। बरसात में हर साल बाढ़ की स्थिति उत्पन्न ना हो। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें