फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर स्काॅर्पियों और कार भिड़ी

Wed, 11 Feb 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर के पास मंगलवार को स्कॉर्पियो और कार की भिड़त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौजूद लोगों ने वाहनों को हटा कर यातायात सुचारु कर दिया। गांव हरिपुरा निवासी शंकर नाथ अपनी कार से प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के समीप बाजपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो सवार उमर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ काशीपुर से नैनीताल जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को सड़क किनारे हटा दिया। इससे यातायात सामान्य हो गया। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें