फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में व्याप्त गंदगी से आप कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ा, ईओ का घेराव

विज्ञापन
खटीमा नगरपालिका कार्यालय में ईओ धर्मानंद शर्मा का घेराव करते आप कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। नगर में व्याप्त गंदगी एवं चोक नाले, नालियों से खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी का घेराव किया और नगर की गंदगी को लेकर ईओ धर्मानंद शर्मा को खरी-खोटी सुनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों की आपसी गुटबंदी का खामियाजा नगरवासी भोग रहे है। आप ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आप पार्टी के जिला प्रवक्ता अमन अरोड़ा एवं नगर अध्यक्ष अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पालिका कार्यालय पर ईओ शर्मा का घेराव किया। उन्होंने पालिका बोर्ड एवं कर्मचारियों की गुटबंदी पर आक्रोश जताया और कहा कि इनका परिणाम नगरवासियों को गंदगी के रूप में झेलना पड़ रहा है। उन्होंने नगर में होने वाले जलभराव, चोक नालियों, मुख्य एवं सह मार्गों पर लगे कूड़े के ढेर से निजात दिलाने की मांग की। नगर सीमा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से अपराधिक गतिविधियों की आशंका व्यक्त की। ईओ को सौंपे ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं का हल नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ईओ शर्मा ने आप कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सुनील कंडवाल, सुनील ग्रोवर, अनिल गुप्ता, संजय वर्मा, विजय गुप्ता, हाफिज उलरहमान आदि सम्मलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें