सितारगंज। पंतनगर विश्वविद्यालय आई वैज्ञानिकों की टीम ने मंगलवार को जैविक खेती, मोटे अनाज की खेती, फसलों की उन्नत किस्मों, आधुनिक कृषि तकनीकों व सरकारी योजनाओं को लेेकर सिसौना, जगतारपुर और गोविंद नगर के ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीण महिलाओं को कृषि में नवाचार, उद्यमिता और संचार माध्यमों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए डॉ. अर्पिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकती है। वहीं, रासायनिक कीटनाशकों की जगह जैविक कीट नियंत्रण को लेकर डॉ. स्वाति ने कहा कि ये न केवल सस्ती और प्रभावी हैं बल्कि, पर्यावरण और मृदा स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं।