फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक युग में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करें : रावत

Wed, 13 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक युग में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारियों को भी नई तकनीकों के बारे में सोचकर उसका जनहित में उपयोग करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहीं। वह बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल एप्लीकेशन सारथी उत्तराखंड और लेबर वैरिफिकेशन साफ्टवेयर का उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने सारथी योजना की खासियत के बारे में एसएसपी नीलेश आनंद भरणे से पूछा। एसएसपी ने बताया कि मोबाइल एप सारथी के माध्यम से मुसीबत में फंसी महिलाओं, व्यक्तियों और परिवारों के साथ होने वाली अपराध, सड़क हादसे, चोरी और डकैती, अपहरण, छेड़छाड़ जैसे आपराधिक वारदातों में तत्काल पुलिस की मदद मिलेगी। इस एप को किसी भी स्मार्ट फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके लिए पहले गूगल प्ले स्टोर में एप्स ऑप्शन में जाकर सारथी उत्तराखंड टाइप करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद आवेदनकर्ता खुद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां डालकर इसका उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डेमो के तौर पर मोबाइल एप का सेल्फ हेल्प का बटन दबाया। बटन दबते ही संदेश जिला कंट्रोल रूम के साथ ही संबंधित कोतवाल के मोबाइल में भी पहुंच गया। इस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की ऊधमसिंहनगर पुलिस को इस सराहनीय काम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विधायक चंपावत हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक तिलकराज बेहड़, पुष्करराज जैन, हरीश पनेरू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार सेवा सिंह, हरीश बावरा, डीएम डा.पंकज पांडे, सीडीओ ईवा आशीष श्रीवास्तव, एएसपी टीडी वैला, एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय समेत तमाम लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें