फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विज्ञान ड्रामा में जीता जीजीआईसी बाजपुर

Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। इंटर कॉलेज के सभागार में दो दिनी ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसके समापन पर मंगलवार को विज्ञान ड्रामा हुआ। इसमें जीजीआईसी बाजपुर, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज बाजपुर और जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य उप विषय में इंटर कॉलेज बाजपुर, सीनियर में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज बाजपुर, पर्यावरण के लिए जीवन शैली उप विषय में सीनियर में जीआईसी बरहैनी, जूनियर में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज बाजपुर, कृषि उप विषय में सीनियर में जीआईसी बेरिया दौलत, जूनियर में बीसीएसएफ इंटर कॉलेज बाजपुर, संचार, परिवहन उप विषय में जूनियर, सीनियर वर्ग में इंटर कॉलेज बाजपुर, बीसीएसएफ इंटर कॉलेज बाजपुर, संगनात्मक चिंतन विषय में जीआईसी बन्नाखेड़ा बीसीएसएफ इंटर कॉलेज बाजपुर प्रथम रहे। ब्लॉक समन्वयक इदरीश बेग ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहे विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। योगेंद्र कुमार भगत ने संचालन किया। वहां प्रधानाचार्य एसपी सिंह, रावेंद्र चौहान, विशाल कुमार, पूनम शर्मा, अमित कुमार, नवाज मसूद, इमरान राजा, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी में अर्पिता ने बाजी मारी

दिनेशपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में जीजीआईसी दिनेशपुर की अर्पिता बैरागी ने बाजी मारी। विज्ञान क्विज और विज्ञान ड्रामा में जीआईसी जयनगर के विद्यार्थी विजयी रहे। वहां सीईओ आरसी आर्य, बीईओ भास्करानंद पांडे, प्रधानाचार्य सुनीता कश्यप, डॉॅ. मधुसूदन मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें