काशीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से स्कूलों में रौनक लौटेगी। एक सप्ताह बाद कक्षाएं विधिवत संचालित होने की संभावना है। अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। ग्रीष्म अवकाश के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने है। कक्षा एक से 12 तक विद्यालयों में प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक को छोड़कर करीब सभी शिक्षक समेत कार्मिकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी है। ऐसे में शिक्षण कार्य पर असर पड़ना तय है। हालांकि विभाग ने संपूर्ण व्यवस्था करने का दावा किया है। ऐसे में नई कक्षा में आने वाले छात्रों के लिए कक्षाओं में पढ़ना चुनौती से भरा रहेगा। बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि एक जुलाई से विद्यालय खुलेंगे। प्रवेश भी निरंतर चलने हैं। स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। संवाद