रुद्रपुर। लगातार बारिश के बाद उधमसिंह नगर में आज (बुधवार) को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। आदेश में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना है। साथ ही पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार बारिश से जिले की नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, जिससे छात्र-छात्राओं के जीवन को खतरा हो सकता है। हालांकि शिक्षक, शिक्षणेत्तर कार्मिक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सहायिका अपने-अपने विद्यालय/केंद्र में उपस्थित रहेंगे और विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संवाद