बाजपुर सड़क किनारे फड़ व्यवसासी का चालान करती पुलिस। संवाद
बाजपुर। पुलिस ने बेरिया दौलत रोड पर लगने वाले सोमवार साप्ताहिक बाजार के दस फड़ व्यवसायियों का चालान किया। सोमवार सुबह से पुलिस प्रशासन सोमवार साप्ताहिक बाजार को लेकर सतर्क रहा। एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई देवेंद्र मनराल, एसआई सुनील कुमार टीम के साथ बेरिया दौलत रोड पर सड़क किनारे लगने वाले फड़ व्यवसायियों को खदेड़ा। उन्होंने व्यवसायियों से सड़क से दूर ही फड़ लगाने के लिए कहा। टीम ने साप्ताहिक बाजार के चलते को ई-रिक्शाओं को मुख्य मार्ग से हटाया। एसएसआई ने बताया कि सोमवार को सड़क पर खड़े वाहनों का ई चालान किया गया। संवाद