बाजपुर। बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि को लेकर किसानों का भूमि बचाओ आंदोलन शुक्रवार को 510वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर दरबारा सिंह, अमरनाथ शर्मा, सिकंदर सिंह, सुरेश गोयल और राजकिशोर बैठे। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी पर तुली है। शंभू बार्डर पर भी किसान आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार कोई समाधान नहीं कर रही है। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। वहां भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, नत्था सिंह, सन्नी निज्जर, ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।