फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भूमि बचाओ को लेकर 171 वें दिन सत्याग्रह आंदोलन जारी

Thu, 18 Jan 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांव के 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहे भूमि बचाओ सत्याग्रह को लेकर आंदोलनकारियों के हौसले ठंड में भी बुलंद हैं। भूमि बचाओ आंदोलन बृहस्पतिवार को 171वें दिन जारी रहा। क्रमिक अनशन पर शेर सिंह, पाला संधू, देवेश प्रताप सिंह, सुरेश गोयल, कमलजीत सिंह बैठे। कनाडा से आए गांव बिराहा निवासी कमलजीत सिंह उनकी पत्नी हरजिंदर कौर और बेटी हरसिमरत अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलन का समर्थन दिया। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि पिछले पांच माह से किसान भूमिधरी अधिकार को लेकर आंदोलन करने का संकल्प लेकर डटे हुए है। सीएम धामी के आश्वासन के बाद भी भी समाधान नहीं हुआ है। वहां करमजीत सिंह शौकर, प्रताप सिंह संधू, हरदयाल सिंह, राज किशोर सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, हरपिंदर सिंह, जसवीर सिंह खैरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें