फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे बन रहे द्रोण सागर के विकास में रोड़ा : महाराज

Tue, 09 May 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि द्रोण सागर के विकास में कुछ समस्याएं हैं।
विज्ञापन
काशीपुर। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि द्रोण सागर के विकास में कुछ समस्याएं हैं। सबको पता है कि कब्जे हो गए हैं, इन समस्याओं को दूर करने के बाद महाभारत सर्किट लाकर द्रोण सागर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरीताल को पीपीपी मोड पर देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। गैबिया नाले को अंडरग्राउंड करने को लेकर संबंधित मंत्री से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

मंत्री मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक सभागार में बैठक करने के साथ ही विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए वह सोमवार शाम काशीपुर पहुंच गए। नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली पर बैन लगाया गया है। जबकि उनका जन्म भी वहीं हुआ था। अब तक जिसने भी बजरंगबली पर प्रहार किया है या पूंछ में आग लगाने की कोशिश की है उसकी लंका जलकर राख हो गई है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को सचिव की सीआर लिखने का अधिकार मिलने से बेहतर नतीजे आएंगे। कहा कि बर्फबारी के चलते चारधाम यात्रा में व्यवधान आया है। यात्रियों से उन्होंने फिलहाल यात्रा स्थगित रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही बर्फबारी खत्म होगी यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। प्रेमचंद्र अग्रवाल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह हमारे बहुत अनुभवी साथी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें