रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेश्वर भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार को एक पत्रकार वार्ता में भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया है। पहाड़ के लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। युवा रोजगार के लिए महानगरों को पलायन कर रहे हैं। वहां जिला प्रभारी राजकमल, महानगर अध्यक्ष विजय शंकर दुबे, महानगर संयोजक ऋषिपाल आदि थे।