फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साढ़े चार घंटे ठप रहा सारथी पोर्टल

Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सारथी पोर्टल ने लगातार तीसरे दिन भी लोगों को परेशान किए रखा। पोर्टल लगातार साढ़े चार घंटे तक ठप रहा। परिवहन विभाग के कार्यालय में वाहन पंजीकरण, लाईसेंस संबंधी काम के लिए पहुंचे लोगों को कार्य कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन पंजीकरण, लाईसेंस संबंधी काम कराने के लिए आए कई लोग वापस लौट गए। सुबह 11 बजे पोर्टल पर आई खराबी अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे दूर हुई। हालांकि, कुछ देर बाद ही फिर पोर्टल में कुछ कुछ देर में खराबी आती रही। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी का कहना है कि सारथी पोर्टल सड़क परिवहन मंत्रालय दिल्ली से संचालित होता है। पोर्टल न चलने से कामकाज में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें