फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता बनीं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
काशीपुर में नवनिर्वाचित ब्लाक पदाधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में काशीपुर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संगीता चौधरी ब्लाक अध्यक्ष चुनीं र्गइं। संगठन की जिलाध्यक्ष वृंदा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही सरकारी योजनाएं पूरी होती हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारी की भांति सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक सभागार में उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सम्मेलन में काशीपुर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंती डोबरियाल, जिलाध्यक्ष वृंदा, जिला उपाध्यक्ष भागा देवी, कोषाध्यक्ष रजनी शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ है। इसमें सर्वसम्मति से काशीपुर ब्लाक कार्यकारिणी के लिए ब्लाक अध्यक्ष संगीता चौधरी, कोषाध्यक्ष बबिता, महामंत्री शालिनी तोमर, संगठन मंत्री सर्वेश, मंत्री सुमन, रुकसाना, रीना, सपना चुनीं र्गइं।
जिलाध्यक्ष वृंदा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति नहीं मिली है जबकि विभिन्न विभागों की योजनाओं का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा होता है। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर कुसुम लता, राधा, सविता, प्रेमा बिष्ट, कांति देवी, कमला, आशा, सीमा, मंजू, कमलेश आदि मौजूद रहे।

नव निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष संगीता चौधरी- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें