बाजपुर में सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाह
बाजपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को दोराहा चौक और बाजपुर शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इससे व्यापारियों में खलबली मची रही। इस दौरान पनीर, दूध और रिफाइंड का नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रिफाइंड का सैंपल शिकायत मिलने पर लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को सफाई व्यवस्था बनाए रखने और एक्सपायरी वस्तुओं की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। संवाद