काशीपुर। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने सोमवार को स्टेशन रोड, आर्यनगर, टांडा उज्जैन में आठ दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदेह होने पर उन्होंने सूजी, सरसों का तेल, मेवे की बर्फी और सोन पापड़ी के चार सैंपल लिए। सैंपल जांच के लिए औषधि व खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजें जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कहा कि एक सप्ताह पहले भी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य बाजार से छह सैंपल लिए थे। अभियान लगातार जारी रहेगा।संवाद