सितारगंज। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तराखंड में प्रकाशित पार्टी की पत्रिका ‘हमारा संकल्प’ का विमोचन किया। अमरिया चौराहा स्थित पार्टी के कार्यालय में हुए समारोह में जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सपा की नीतियों को लेकर जन-जन के बीच जाएंगे। जिले के प्रमुख महासचिव मो. अली ने कहा कि सपा के योगदान से उत्तराखंड का निर्माण हुआ। इस दौरान करीब 24 लोगों ने सपा की सदस्यता भी ली। वहां सुधीर चौधरी, तय्यब अंसारी, पंकज कुमार, अंसार अहमद, आकाश अली, मुकेश कुमार, राम चंद्र, राजेश कुमार आदि थे।