खटीमा। खटीमा-मझोला सहकारी गन्ना विकास समिति के 11 डायरेक्टर पदों के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। गन्ना समिति के सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि 11 पदों के लिए 11 नामांकन पत्र बिके। इसके चलते डायरेक्टरों पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय माना जा रहा है।