फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साई के धावकों ने राज्य स्तर पर पांच स्वर्ण समेत 14 पदक झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में भारतीय खेल प्राधिकरण के धावकों ने पांच स्वर्ण समेत 14 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

देहरादून में 21 और 22 सितंबर को राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काशीपुर साई के कई धावकों ने प्रतिभाग किया। अंडर 20 वर्ग की 5000 और 10 हजार मीटर दौड़ में प्रभु मेहतो ने स्वर्ण पदक जीते। 400 मीटर में हेमंत ने कांस्य, अंडर-16 लंबी कूद में उदित ने स्वर्ण और गोला फेंक में गोरांशी ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-18 वर्ग 1000 मीटर में अर्जुन ने कांस्य, गोला फेंक में मनप्रीत कौर ने कांस्य, राज्यवर्धन ने कांस्य, लंबी कूद में नेहा ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 20 बालिका वर्ग वर्ग की 5000 व 3000 मीटर दौड़ में मधु ने दो स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-18 गोला फेंक में वर्णिका ने स्वर्ण, 3000 मीटर दौड़ में अंश और 400 मीटर दौड़ में जयदीप कांबोज ने कांस्य पदक हासिल किया। धावक स्टेडियम में कोच सीएस नेगी, ओमप्रकाश सिंह, संदीप नेगी से दो सालों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें